Site icon Yashbharat.com

चुनावी हलचल: राहुल गांधी कामख्या देवी मंदिर पहुंचे, असम में अमित शाह की तीन रैलियां

rahul gandhi

rahul gandhi

Vidhan Sabha Chunav 2021 Live: बंगाल और असम में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। बंगाल में 30 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि असम में 39 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले इन राज्यों में मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया। असम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीसरे चरण के तहत तीन रैलियां करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी यहां दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल कामख्या मंदिर में पूजा करेंगे। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तमिलनाडु और केरल में चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे। दोनों ही राज्यों में छह अप्रैल को वोटिंग होनी है।

केरल में राजनीति हिंसक हो गई है- प्रियंका गांधी
केरल के चालकुडी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एलडीएफ पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केरल में राजनीति हिंसक हो गई है। यहां कि राजनीति एलडीएफ की नीतियों के कारण तनाव से प्रेरित है। हम चाहते हैं कि राज्य में राज्य में इस प्रकार का तनाव, राजनीतिक हत्याएं न हों। केरल में क्रोध और घृणा की राजनीति को चुनौती दी जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए हम एक शांति और सद्भाव विभाग स्थापित करने का प्रस्ताव करते हैं।

11:45 AM, 31-Mar-2021
केरल में लव जिहाद एक गंभीर मुद्दा- के सुरेंद्रन
लव जिहाद पर केरल के भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा कि आईएसआईएस खासकर हिंदू-ईसाई लड़कियों को निशाना बना रहा है। अगर लव जिहाद नहीं है तो वे सीरिया में क्यों जोड़े भेज रहे हैं? हम अपने घोषणापत्र में स्पष्ट किया है कि यदि हम सत्ता में आएंगे तो हम इसके खिलाफ कानून बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ भाजपा और हिंदू ही नहीं, ईसाई समुदाय को भी लगता है कि केरल में लव जिहाद एक गंभीर मुद्दा है। कई घटनाएं हुईं, लेकिन कोई जांच नहीं हुई।

11:35 AM, 31-Mar-2021
असम: भाजपा के घोषणा पत्र में सीएए का जिक्र
असम में दूसरे चरण के तहत एक अप्रैल को 345 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। चुनाव प्रचार अभियान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का मुद्दा सबसे ऊपर था और पहले चरण के चुनाव में भाजपा ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएए का जिक्र किया था और कहा था कि इसे समय पर लागू किया जाएगा।

11:27 AM, 31-Mar-2021
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दी ये पांच गारंटी

नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।
चाय बागानों के कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी 365 रुपये होगी।
पांच लाख सरकारी नौकरियां और निजी क्षेत्र में 25 लाख रोजगारों का सृजन होगा।
200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
सभी महिलाओं को 2000 रुपए तक गृहणी सम्मान पेंशन।

11:19 AM, 31-Mar-2021
हम भाजपा नहीं हैं, हमने जो कहा वो किया- राहुल गांधी
कामाख्या मंदिर में पूजा करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं, ये हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा है। हम भाजपा नहीं हैं, हमने छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक में कहा था कि कर्जा माफ करेंगे और किया।

 

Exit mobile version