jabalpur

चुनावी सभाओं, धरना प्रदर्शन एवं नुक्कड़ सभाओं के लिए स्थान चिन्हित

जबलपुर, । जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनैतिक आमसभा, धरना प्रदर्शन एवं नुक्कड़ सभाओं के लिए स्थान चिन्हित किये हैं । कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनैतिक सभाओं, प्रदर्शन एवं नुक्कड़ सभाओं के लिए जबलपुर शहर में 53 स्थान निर्धारित किये गये हैं । इनमें गोल बाजार, गैरिसन ग्राउण्ड, पेंटी नाका, वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड, रामलीला मैदान गढ़ा, सीबीआई ऑफिस के पास जेडीए का खाली मैदान, जेडीए पार्क सिविक सेंटर, पांडुताल ग्राउंड, मेडिकल कॉलेज डॉक्टर कॉलोनी के बाजू में मिडिल स्कूल के पीछे, गुप्तेश्वर मंदिर ग्राउंड, धनवंतरी नगर तिराहा के बाजू का स्कूल, बिलहरी कब्रिास्तान के पास वाली खाली भूमि, गीताधाम ग्वारीघाट के सामने खुला मैदान, रावण पार्क रांझी, सुब्बाशाह मैदान, फूटाताल मैदान हनुमानताल वार्ड, गुरंदी बाजार खुला मैदान, नये अंतर राज्यीय बस स्टैण्ड से लगा खुला मैदान, रामलीला मैदान बाई का बगीचा, ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के सामने खुला मैदान, गोहलपुर गाजीमिया का मैदान लेमा गार्डन, इंडोर स्टेडियम परिसर रांझी, जेडीए पार्क जेपी नगर अधारताल, मंडी मदार टेकरी मिर्जापुर रोड से लगी खुली जगह, बड़ा पत्थर रांझी के पास, धनी की कुटिया अधारताल के पास, गोकलपुर सामुदायिक भवन के सामने, सर्रा पीपल सरस्वती स्कूल के सामने मैदान रांझी, मानेगांव तालाब के पास सनातन मंदिर ग्राउंड, शांति नगर जेडीए ग्राउंड, डिलाईट कम्पाउंड, कटियाघाट पुरानी बस्ती, कजरवारा पुरानी बस्ती, महगवां बस्ती, लियो कम्पाउंड, टी.वी. टावर के पीछे कटंगा, गुरैयाघाट के पास भोंगाद्वार के जबलपुर पास, कोटवार पार्क रांझी, चम्पा नगर मानेगांव सामुदायिक भवन के सामने मैदान तिराहा, पुराना पोस्ट ऑफिस कंचनपुर, सुभाष वार्ड पंप हाउस का मैदान, ठक्कर ग्राम किलकारी गार्डन हड्डी गोदाम मैदान, गिरिराज किशोर कपूर गुप्तेश्वर मंदिर, एमजीएम स्कूल के पास सेठी नगर, महर्षि वार्ड रवीन्द्र नगर मैदान, जे पी पार्क सुभाष वार्ड मिल्क स्कीम मैदान, तांत्रिक स्कूल के पास रामलीला मैदान, लाल मैदान संजीवनी नगर आमसभा हेतु, बालक शाला लाल स्कूल मैदान तथा पंचशील टाकीज वाला मैदान (रामलीला) शामिल है । जिला प्रशासन ने पाटन विधानसभा क्षेत्र में भी आमसभा, नुक्कड़ सभाओं के लिए 16 स्थान चिन्हित किये हैं । चिन्हित स्थलों में पाटन क्षेत्र में दीनदयाल स्टेडियम, शासकीय महाविद्यालय पाटन, सहसन ग्राम स्कूल ग्राउण्ड, कटरा बेलखेड़ा ग्राउण्ड, ग्वारी शासकीय प्राथमिक शाला, केमोरी ग्राम पंचायत भवन के सामने सकरा हाई स्कूल मैदान, थाना ग्राम स्कूल के सामने, भुवरा ग्राम मंदिर के पास एवं सरोंद स्कूल मैदान, कटंगी क्षेत्र में नगर पंचायत के सभा स्थल में, ककरहटा ग्राम नाहन देवी का मैदान भिड़की ग्राम पंचायत भवन के सामने एवं पौंड़ी छपरी स्कूल मैदान, रमखिरिया स्कूल मैदान तथा मझौली क्षेत्र में शंभू प्रसाद स्टेडियम मझौली एवं इंद्राना शासकीय माध्यमिक शाला भवन शामिल हैं । इसी तरह पनागर विधानसभा क्षेत्र में कृषि उपज मंडी पनागर, हायर सेकेण्डरी स्कूल पनागर, बस स्टैंड पनागर, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने निजी भूमि पनागर, बी टी आई स्कूल का मैदान बरेला, थाने के सामने रंगमंच बरेला एवं महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल का मैदान बरेला को आमसभा, प्रदर्शन एवं नुक्कड़ सभाओं के लिए चिन्हित किया गया है । जबकि सिहोरा विधानसभा क्षेत्र में पुराना बस स्टैण्ड सिहोरा, कृषि उपज मंडी खितौला, बारी बीहू स्टेडियम खितौला सिहोरा, गोसलपुर खेल मैदान हाई स्कूल, मझगवां स्टेडियम, कृषि उपज मंडी कुंडम, बघराजी घास स्टेडियम एवं तिलसानी चरनोई को आमसभा, धरना प्रदर्शन एवं नुक्कड़ सभाओं के लिए चिन्हित किया गया है ।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चिन्हित स्थानों पर आमसभा, धरना प्रदर्शन, नुक्कड़ सभा आयोजित करने के पहले राजनैतिक दलों को संबंधित निकायों अथवा भू-स्वामियों से सहमति प्राप्त करनी होगी तथा विधिवत क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त करनी होगी ।

Leave a Reply

Back to top button