चुनावी मैदान में खतरों के खिलाडी अक्षय कुमार भाजपा से उम्मीदवार !
न्यज डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय जनता पार्टी उन्हें पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दे सकती है। दरअसल, उनका नाम तो बीते दिनों भी उछला था लेकिन आज उनके एक ट्वीट के बाद कयास तेज हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया है,
एक ऐसे क्षेत्र में कदम रखने जा रहा हूं जो इससे पहले कभी नहीं किया। उत्साहित भी हू और थोड़ा नर्वस भी। आपको अपडेट देता रहूंगा।
गुरदासपुर सीट ये सीट विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई है। पिछले साल 27 अप्रैल को विनोद खन्ना का निधन हो गया था। उनकी पत्नी कविता का नाम भी इस सीट से चर्चा में है। विनोद खन्ना 1997 में भाजपा में शामिल हुए। 1998 में गुरदासपुर से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते भी। 1999 और 2004 के चुनावों में बी विनोद खन्ना को जीत हासिल हुई। 2009 में भले उन्हें ये सीट गंवानी पड़ी हो लेकिन 2014 की मोदी लहर में एक बार फिर विनोद खन्ना गुरदासपुर से सांसद बने।