Site icon Yashbharat.com

चीन के खिलाफ आवाज उठाने वाले दुनिया के इकलौते नेता पीएम मोदी- एक्सपर्ट

2017 10image 20 35 336804000pm ll

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के ‘Search Results Border And Road Initiative (बीआरआई) के खिलाफ आवाज उठाने वाले अकेले Global Leader हैं जबकि अमेरिका ने भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगातार चुप्पी साधे रखी है। चीन मामलों पर अमेरिका के एक शीर्ष विशेषज्ञ ने यह बात कही है। कांग्रेस की सुनवाई के दौरान प्रतिष्ठित थिंक टैंक हडसन इंस्टीट्यूट में निदेशक माइकल पिल्सबरी ने सांसदों से कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वाकांक्षी परियोजना के खिलाफ मोदी और उनकी टीम ने हमेशा खुलकर अपनी बात रखी है।
पिल्सबरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक विश्व के अकेले ऐसे नेता हैं जिन्होंने इसके खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने और उनकी टीम ने इस पर खुलकर अपने विचार रखे हैं, आंशिक रूप से इसका एक कारण यह भी है कि ‘बेल्ट और रोड इनिशिएटिव’ से भारतीय संप्रभुता के दावों का उल्लंघन होता है।’’ उन्होंने कहा कि यह पांच साल पुरानी परियोजना है और अमेरिकी सरकार अभी तक इसपर खामोश रही है।

Exit mobile version