Site icon Yashbharat.com

चार हथियार तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

jabalpur mp Illegal arms market procurement of weapons 4 dealer holding country pistol news in hindi 259341

जबलपुर। अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की मंडी बन चुके शहर में गढ़ा पुलिस ने चार सौदागरों को हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने 6 देशी पिस्टल व 6 जिन्दा कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए सौदागरों से पुलिस द्वारा हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस आशय की जानकारी एसपी अमितसिंह ने आज मंगलवार को कंट्रोल रुम में आयोजित पत्रवार्ता में दी है.
एसपी श्री सिंह ने आगे बताया है कि जितेन्द्र उर्फ जित्तू बरबटी पिता सेवाराम महोबिया उम्र 33 वर्ष निवासी नीमखेड़ा बरेला, सोनू उर्फ लकी पिता द्वारका प्रसाद रजक उम्र 30 वर्ष निवासी कटियाघाट बरेला, शीलेन्द्र तेलंगा उर्फ राघव पिता मूलचंद उम्र 19 वर्ष निवासी संजय गांधी नगर टीव्ही टावर केन्ट व देवेन्द्र समद उर्फ कर्नल पिता संजय समद उम्र 22 वर्ष निवासी नर्मदा डेकोरेटर्स लकडगंज बेलबाग देशी पिस्टल लेकर मदनमहल, बदनपुर पहाड़ी, गुप्ता नगर बड़ा पत्थर व मेडिकल क्षेत्र में ग्राहको के इंतजार में घूम रहे है। जिसपर पुलिस की टीमों ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया। जिनके पास से देशी पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस का कहना है कि चारों बदमाशों द्वारा लम्बे समय से बाहर से रिवाल्वर, देशी पिस्टल, कट्टा लाकर शहर में बेचे जा रहे थे। पुलिस अब चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि शहर में किन लोगों को बेचना था।

दमोह से लाते है हथियार-

पुलिस को पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि उक्त हथियार दमोह से खरीदकर लाते है, इसके बाद यहां पर मंहगे दामों में अपराधिक प्रवृति के लोगों को बेचते है. पुलिस को यह भी जानकारी लगी है कि पकड़े गए आरोपियों में से जितेन्द्र उर्फ जित्तू बरबटी पर थाना बरेला मे मारपीट व अवैध हथियार रखने तथा सोनू उर्फ लकी रजक पर थाना बरेला में मारपीट करने, देवेंद्र समद उर्फ कर्नल पर थाना बेलबाग मे मारपीट व हत्या जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध है.

Exit mobile version