Site icon Yashbharat.com

चर्चा का केंद्र बना ‘साबू का 2.5 फीट लंबा पराठा’,

shop

मेरठ।  के नौचंदी मेले में आजकल बेहद चौंकाने वाला पराठा चर्चा का केंद्र बना हुआ है. इस मेले में आने वाले हर शख्स की नजर जब इस पराठे पर पड़ती है तो वो इसका स्वाद लिए बिना नहीं जाना चाहता, यही वजह है कि आज साबू पराठे की डिमांड पूरे मेले के दौरान बनी हुई है. नजीर होटल के मालिक मोहम्मद यूनूस का कहना है कि इस ग्लोबल पराठे को बनाने में उनकी चौथी पीढ़ी जुटी हुई है. 1886 से शुरु हुआ हलवा पराठा बनाने का सफर आज भी उसी जोश के साथ जारी है.

बता दें, कि ये पराठा तकरीबन 2.5 फीट का होता है, इसे साबू का पराठा का नाम दिया गया है. ग्लोबल पराठा या फिर इस देश का सबसे बड़ा पराठा भी इसे आप कह सकते है. ये पराठा आमतौर पर नौचंदी मेले में ही खाने को मिलता है. नौचंदी मेले के हलवे पराठे का आनन्द उठाने के लिए दूर -दूर से लोग आते हैं. जो इस ग्लोबल पराठों को खाने से पहले देखकर ही आश्चर्यचकित हो जाते हैं. ढाई फीट के इस पराठे को आम कुक नहीं बना सकता. इस पराठे को बनाने वाले कुक भी अलग होते हैं.

आमतौर पर पुरुषों को गोल रोटी बनाने में पसीने छूट जाते हैं. लेकिन मेरठ के नौचंदी मेले के पुरुष खानसामा ढाई फिट का गोल पराठा चंद मिनटों में तैयार कर देते हैं. इसका स्वाद इतना लजीज़ होता है कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाते हैं.और तो और पराठे के साथ मिलने वाला हलवा भी नौचंदी मेले की ख़ास पहचान है.

Exit mobile version