मध्यप्रदेश
चंबल प्रोग्रेस वे अब अटल जी के नाम से होगा, सीएम शिवराज की घोषणा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी को उनकी दूसरी पुण्यतिथि
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चंबल प्रोग्रेस वे का नाम अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस वे करने की घोषणा के साथ ही अटल जी के जन्मदिन 25 दिसम्बर पर भोपाल में अटल जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान भी किया।
भोपाल भाजपा दफ्तर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई भाजपा नेताओं ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते, अटल जी से जुड़े संस्मरण सुनाए।








