घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती, नई कीमत आज से लागू

2018 6largeimg01 Jun 2018 080151272

नई दिल्ली। उपभोक्‍ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100.50 रुपये की कटौती की गई है। नई कीमत 1 जुलाई से लागू होगी।

दिल्‍ली में अभी तक यह सिलेंडर 737.50 रुपये में मिलता था, अब इसके लिए ग्राहकों को 637.50 रुपये ही चुकाना होंगे।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया है कि चूंकि घरेलू एलपीजी की कीमतों में सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है।

ऐसे में उपभोक्ता को सब्सिडी के बाद 494.35 चुकाकर सिलेंडर लेना होगा। शेष राशि केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी (142.65 / सिलेंडर) के रूप में वहन की जाती है।

Leave a Reply