jabalpur

गढ़ा दशहरा चल समारोह संपन्न

जबलपुर। विराट महाकाली की प्रतिमाओं के लिए मशहूर शहर का प्राचीनतम गड़ा दशहरा चल समारोह निकाला गया। श्रीरामलीला समिति जाबालिपुरम ने इसका नेतृत्व किया। कछपुरा ब्रिज से देवी प्रतिमाओं ने धीरे-धीरे गति पकड़ी और गुलौआ चौक, बीटी तिराहा, छोटी बजरिया, आनंदकुंज और पंडा की मढ़िया पहुंचीं। मेडिकल के सामने चल समारोह सम्पन्न हुआ।

चल समारोह में गढ़ा रामलीला समिति की ओर से  नर्मदाजी की झांकी एवं श्रीराम-रावण युद्घ करते हुए झाँकियां साथ में चल रही थीं जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। रामलीला समित के नेतृत्व में समस्त झांकियां एवं देवी प्रतिमाएं मेजर बीटी तिराहे से साथ में हो गईं। शोभायात्रा में ढोल-बैंड, रॉक बैंड, दुलदुल घोड़ी, आतिशबाजी एवं आधुनिक विद्युत साज-सज्जा का प्रयोग किया गया। जगह-जगह श्रद्घालुओं ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं हनुमानजी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीरामलीला समिति गढ़ा के अशोक मनोध्याय ने बताया कि दो दर्जन से अधिक देवी प्रतिमाओं से सजा विजयादशमी चल समारोह दर्शकों की अपार भीड़ के साथ निकला।

इस अवसर पर महापौर स्वाति गोडबोले, विधायक तरुण भनोत, अजय विश्नोई, हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू, संजय यादव, जगत बहादुर सिंह, मनोज पाटकर, पार्षद संजय तिवारी, पार्षद संजय राठौड़, डॉ. अखिलेश गुमास्ता, शरद दुबे, दिनेश मिश्रा, हरीश मनोध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button