Site icon Yashbharat.com

ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टर शब्बीर हुसैन पर कब होगी कार्रवाई ?

महिला की मौत से बौखलाए परिजन आज करेंगे कलेक्टर से शिकायत
जबलपुर, नगर प्रतिनिधि। ग्लोबल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ शब्बीर हुसैन की लापरवाही से गुरूवार को हुई महिला की मौत ने जहां महिला के परिजनों ने अस्पताल परिसर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया वही अब परिजन डॉक्टर की लापरवाही की शिकायत करने कलेक्टर के पास आज जा सकते है।
पति डिप्रेशन में
पैसा उगाही के लिये डॉक्टर शब्बीर हुसैन ने विनिता सेन के इलाज को लेकर जमकर कोताही बरती जिसके कारण महिला की मौत हो गयी थी महिला की मौत से उसका पति अब डिप्रेशन में आ गया है। मानसिक रूप से अवसाद में घिरने के बाद वह कुछ भी कहने में असमर्थ है । जीवन साथी से बिछडऩे का सदमा इतना गहरा है कि पति अब जिंदा लाश बनकर रह गया है। महिला के बेटे के अनुसार उसके पिता मां की मौत के बाद अपना मानसिक संतुलन खो चुके है।जिसके उपरांत उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है। हालत ज्यादा बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
क्या है मामला
कुछ दिनों पूर्व रांझी निवासी विनिता सेन को यूरिन ब्लॉकेज के कारण ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था जहां चिकित्सक शब्बीर हुसैन के हाथों महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के पूर्व ही मरीज के परिजनों से पैसे वसूल कर लिये गए और दूसरे ही दिन डॉक्टर शब्बीर हुसैन ने कहा कि अब आपको इलाज में एक भी पैसा नही देना पड़ेगा लेकिन उसके बाद से महिला को ब्लीडिंग होनी शुरू हो गयी जिसको रोक पाने में अस्पताल नाकाम रहा। अंत में शब्बीर हुसैन के कहने पर महिला को आदित्य हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां तीन दिनों बाद महिला की मौत हो गयी महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक शब्बीर हुसैन पर पैसा उगाही क ा आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया।

Exit mobile version