Site icon Yashbharat.com

ग्राहक का इंतजार कर रहे थे तस्कर, पहुंच गई पुलिस, फिर…

inspetor police cartoon

inspetor police cartoon

जबलपुर। ग्राहक का इंतजार कर रहे शराब तस्करों को बेलबाग पुलिस ने दबोच लिया। घटना के संबंध में बेलबाग थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामलीला मैदान में एक धर्मस्थल के पास दो तस्कर शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने दबिश दी तो दोनों बिना नंबर की मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश करने लगे। घेराबंदी कर दोनों तस्करों सलमान 25 वर्ष निवासी गाजी नगर एवं अल्तमस उर्फ अद्दू 26 वर्ष निवासी टेढ़ीनीम बाबाटोला को दबोच लिया गया।

उनके पास मिली बोरियों में 300 पाव देसी शराब रखी थी। दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई।

इधर, नशे में धुत युवकों ने पड़ोसी के साथ की मारपीट: राजीव गांधी नगर माढ़ोताल में शराब के नशे में धुत युवकों ने पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि राजीवगांधी नगर निवासी सुरेंद्र अहिरवार 36 वर्ष के घर घरेलू एलपीजी सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। जिसके बाद रात का भोजन तैयार करने में कठिनाई हो रही थी।

गैस से भरे एलपीजी सिलिंडर के लिए वह पड़ोसी के घर जा रहा था। तभी रास्ते में धर्मेंद्र अहिरवार एवं विनोद अहिरवार उसे मिल गए।

शराब के नशे में धुत धर्मेंद्र व विनोद ने बेवजह सुरेंद्र का रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों लाठी लेकर टूट पड़े और बेहरमी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version