Latest

उपचुनाव नतीजे LIVE: फूलपुर में भाजपा पिछड़ी, गोरखपुर में आगे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर के अलावा बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जहां यूपी की गोरखपुर सीट पर भाजपा आगे है वहीं फूलपुर सीट पर सपा ने बढ़त बना ली है। बिहार की अररिया सीट पर राजद ने बढ़त बना रखी है। इसके साथ ही बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे घोषित होंगे।

सबसे पहले बैलेट वोट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। दोपहर 12 बजे तक दोनों सीटों के नतीजे आने की उम्मीद है।

गोरखपुर लोकसभा सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। जबकि, इलाहाबाद की फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। इन दोनों सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव हुए थे।

गोरखपुर में 43 प्रतिशत व फूलपुर में 37.39 फीसद वोट पड़े थे। भाजपा के लिए यह दोनों ही सीटें प्रतिष्ठा से जुड़ी हैं। बुधवार को इन दोनों सीटों के परिणाम आ जाएंगे। वहीं आयोग ने उप चुनाव वाली बिहार की तीनों सीट पर भी मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है।

आयोग के निर्देश पर अररिया, जहानाबाद और भभुआ में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। भभुआ और जहानाबाद विस सीट के लिए 10 बजे तक मतगणना पूरी होने की उम्मीद है। जबकि 12 बजे तक अररिया लोकसभा उपचुनाव का परिणाम आ जाएगा

Leave a Reply

Back to top button