Site icon Yashbharat.com

खंडवा में चाकू की नोक पर किन्नर से गैगरेप, मामला दर्ज

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक किन्नर से हुए गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां चाकू की नोक पर किन्नर से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद किन्नरों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

घटना खंडवा के रेलवे कॉलोनी की है, जहां ट्रेनों में मांगने का काम करने वाली किन्नर से गैंगरेप हुआ है. बताया जा रहा है कि ट्रेन में वेंडर का काम करने वाले फिरोज ने रात में अपने साथियों के साथ चाक़ू की नोंक पर सुनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

पीड़ित किन्नर को लेकर उसके साथियों ने कोतवाली थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया. किन्नरों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी फिरोज और उसके दो साथियों चिंटू और गणेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Exit mobile version