Saturday, May 9, 2026
Latest:
jabalpur

गुपचुप स्कूलों के औचक निरीक्षण पर निकले संयुक्त संचालक

जबलपुर। लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक और जिले के प्रभारी अधिकारी एसएसएच रिजवी शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण करने सुबह ही निकल पड़े हैं।

उनका औचक निरीक्षण गुप्त रखा गया है। उनके साथ सहायक संचालक घनश्याम सोनी और अजय दुबे एपीसी रमसा भी गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रभारी अधिकारी एसएसएच रिजवी भेड़ाघाट , शहपुरा की ओर रवाना हुए हैं। उनके औचक से प्राचार्यों में हड़कम्प की स्थिति है।

उन्होंने आज स्कूलों में शिक्षकों- कर्मचारियां के साथ छात्र-छात्राओं कर उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने रात में भी काम किया।

श्री रिजवी स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद 13 अप्रैल को पं. लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्यों की बैठक लेंगे। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि यदि इस बार प्राचार्य बैठक में नहीं आते हैं तो वे सख्त कार्रवाई के िलए तैयार रहें।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी प्रभारी अधिकारी ने स्कूलों का िनरीक्षण कर प्राचार्यों की बैठक ली थी, उसमें अधिकतम प्राचार्यों की अनुपस्थिति थी, जिससे प्रभारी अधिकारी नाराज हो गए और अनुपस्थित रहने वाले प्राचार्यों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने करीब 87 प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बताया जाता है िक डीईओ द्वारा जिले के 189 प्राचार्यों को स्कूल का तिमाही, छ:माही परीक्षा परिणाम विमर्श पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश िदए गए थे, लेकिन उनमें से 87 प्राचार्यों ने परिणाम को िवमर्श पोर्टल में अपलोड नही किया। , जिसके कारण उन्हें शोकॉज नोटिस जारी िकया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply