Site icon Yashbharat.com

गुजरात में हार्दिक को झटका, दो करीबी भाजपा में हुए शामिल

varun 22 10 2017 m

अहमदाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के दो करीबी सहयोगी वरुण पटेल और रेशमा पटेल भाजपा में शामिल हो गए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी द्वारा हार्दिक से समर्थन मांगे जाने के कुछ ही घंटों बाद इन दोनों ने भाजपा का दामन थाम लिया। वरुण और रेशमा पाटीदार आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने हार्दिक को कांग्रेस का एजेंट बताते हुए कहा कि वे आंदोलन के जरिये भाजपा सरकार को हटाना चाहते थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद वरुण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने अपनी मांगों को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री से बात की है और उन्होंने इन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है।

वहीं रेशमा ने कहा कि हमारी लड़ाई समाज को न्याय दिलाने के लिए थी ना की कांग्रेस को जीताने के लिए। भाजपा ने हमारी तीन मांगे मानी हैं।

Exit mobile version