गुजरात चुनाव:आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

2017 10image 17 53 070738000kajriwal ll

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी ने आज गुजरात विधानसभा के लिए अपने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। दिल्ली के मंत्री तथा गुजरात में आप के प्रभारी गोपाल राय की ओर से आज यहां जारी सूची में एक महिला प्रत्याशी तथा अल्पसंख्यक वर्ग के एक उम्मीदवार का समावेश किया गया है।

जिन 11 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं उनमें से नौ फिलहाल सत्तारूढ भाजपा तथा बाकी दो मुख्य विपक्षी कांग्रेस के कब्जे में हैं। राज्य विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। राज्य में चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई पर चुनाव आयोग ने कहा है कि ये दिसंबर में होंगे।

 

 

— AAP (@AamAadmiParty) October 21, 2017

आप की आज जारी सूची इस प्रकार है- बापूनगर (अनिल वर्मा), ऊंझा (रमेश पटेल) राजकोट पश्चिम (वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की सीट, राजेश भूत), दानीलीमडा (जे जे मेवाडा), गोंडल (नीमिषाबेन खूंट), लाठी (एमडी मंजारिया), छोटा उदेपुर (अर्जुन राठवा), पादरा (राजेन्द्र पटेल), करजण (हनीफ जमादार), पारडी (राजीव पांडेय) और कामरेज (राम धधुक)। ज्ञातव्य है कि भाजपा अथवा कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

इसे भी पढ़ें-  चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गूंजी लाडली की किलकारी; मां-बेटी दोनों स्वस्थ

Leave a Reply