FEATURED

गीता का स्वयंवर इस सप्ताह संभव, उम्मीदवारों को भेजा आमंत्रण

इंदौर। मूक-बधिर गीता का स्वयंवर इस सप्ताह के अंत तक होने की संभावना है। बायोडाटा वाले चयनित उम्मीदवारों को गीता से मिलने का आमंत्रण दिया जा चुका है। आमंत्रण पाते ही शादी के लिए उत्सुक उम्मीदवार रोज फोन लगाकर तारीख पूछ रहे हैं।

deaf girl geeta news 201864 8303 04 06 2018

पाकिस्तान से दो साल पहले भारत आई गीता की अब शादी की तैयारी है। वह इंदौर की स्कीम-71 स्थित मूक-बधिर केंद्र में रह रही है। दो साल में उसके माता-पिता को पता नहीं लग सका तो शासन ने उसके लिए दूल्हा तलाशने का काम शुरू किया। फेसबुक पर विज्ञापन देते ही 50-60 लड़कों के बायोडाटा आ गए। हालांकि सिर्फ मूक-बधिर युवकों के ही बायोडाटा बुलवाए थे लेकिन सामान्य ने भी खुद को उम्मीदवार मानकर बायोडाटा भेज दिए। पिछले हफ्ते गीता ने करीब 30 बायोडाटा में से 16 का चयन किया था।

सूत्रों के मुताबिक संभवतः 7-8 जून तक चयनित उम्मीदवारों को मिलने के लिए बुलाया जा सकता है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। गीता का स्वयंवर भी गुपचुप तरीके से करवाने की तैयारी की जा रही है। उम्मीदवारों को मोबाइल पर मैसेज और वाट्सएप के माध्यम से इंदौर आने की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button