Site icon Yashbharat.com

गाडरवारा में नगर निरीक्षक ने SDM, SDOP की मौजूदगी में तोड़े नियम, ऐसे मनाया जन्मदिन

IMG 20200530 WA0042

गाडरवारा नगरनिरीक्षक ने एसडीएम,एसडीओपी की मौजूदगी में नियमोँ को तार तार कर दिया। बिना मास्क लगाए मनाया जन्मदिन, सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियाँ उड़ाईं

नरसिंगपुर (यशभारत विक्रांत पटेल ) आज जिले के गाडरवारा थाने में सोशल डिस्टेंसिंग की जमके धज्जियाँ उड़ाई गई,  वही मास्क लगाने की अनिवार्यता को भी ज़िम्मेदारों ने भुला दिया।

नगर निरीक्षक अर्चना नागर ने अपना जन्मदिन थाना परिसर में मनाया। जन्मोत्सव के इस आयोजन में एसडीएम राजेश शाह एसडीओपी सीताराम यादव भी मौजूद थे।

बिना मास्क लगाए दुकान चलाने वाले छोटे दुकानदारो से जुर्माना वसूलने वाले,और सामाजिक दूरी का पालन ना करने पर ग़रीबों पर लट्ठ भांजने वाले ज़िम्मेदार जन्मोत्सव की मदहोशी में खुद ही नियमो की अवहेलना कर बैठे।

ज़िले के सामाजिक समूहों में थानेदार के जन्मदिवस की तश्वीरें जमकर ट्रेंड हो रही है

Exit mobile version