Site icon YASHBHARAT.COM

गाजे बाजे के साथ उत्साह पूर्वक भाजपा प्रत्याशियों ने जमा किया नामांकन

IMG 20231222 WA0011

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत परिश्रम से नगर निगम के दो वार्डों में उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प को पूरा करेगी ।

जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन बोले- कार्यकर्ता अथक मेहनत से दोनों वार्डों में पूरा करेंगे विजय संकल्प

आज ढोल नगाड़ों के साथ उल्लास एवं उत्साह पूर्वक भारतीय जनता पार्टी के दोनों वार्डो के प्रत्याशी क्रमशः वार्ड क्रमांक 9 के प्रत्याशी सचिन बहरे सोनू तथा वार्ड क्रमांक 36 डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद वार्ड के प्रत्याशी लव साहू ने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया इसके पूर्व जिला कार्यालय में दोनों प्रत्याशियों ने वरिष्ठों से आशीर्वाद प्राप्त किया, विजय की कामना के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करते हुए चारों विधानसभा में विजय श्री हासिल की वह ऐतिहासिक है।

हम सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है। इसी उत्साह एवं मनोबल के साथ दोनों वार्डों में जीत के लिए कार्यकर्ता जुटेंगे। दोनों वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंची जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी थी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, वरिष्ठ नेता डीडी बैनर्जी, अश्वनी गौतम, आशीष गुप्ता, सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, पूर्व केडीए उपाध्यक्ष सत्यव्रत त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, विनोद तिवारी, महेश शुक्ला, अम्बरीष वर्मा, ललित जायसवाल, यज्ञदत्त मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, पार्षदगण राजेश भास्कर, सुरेंद्र गुप्ता, बल्ली सोनी, बीना बैनर्जी, सीमा श्रीवास्तव, सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता, गोविंद चावला, डब्बू रजक, पूर्व पार्षद शिल्पी सोनी, शीला राय, दीपक तिवारी, शम्भू बर्मन, अभिषेक गुप्ता, अवध प्यासी, सौरभ अग्रवाल, शांतनु दत्ता, प्रदीप साहू, सुरेश जायसवाल, शैलेन्द्र चनपुरिया, संकल्प अग्रवाल, अनुराग त्रिसोलिया, राकेश साहू, संजय रैकवार आदि उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version