Site icon Yashbharat.com

गांधी भवन में एक-दूसरे पर कुर्सी फेंक कर हाथा-पाई करने लगे कांग्रेसी कार्यकर्ता

18 06 2023 crime khandwa congress 2023618 20313

MP Congress खंडवा में कांग्रेस में फिर अनुशासन हीनता दिखी। विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस की कोशिशों के बाद भी आपसी गुटबाजी खत्म नहीं हो रही है। कार्यकर्ता से चर्चा करने के लिए रविवार को आए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के कार्यक्रम में भी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। गांधी भवन में एक-दूसरे पर कुर्सी फेंक कर हाथा-पाई करने लगे।

वरिष्ठ नेताओं की समझाइश पर यह मामला शांत हुआ भी नहीं था और वरिष्ठ नेताओं में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद को होल्ड किए जाने की बात पर बहस हो गई और चुनाव में एक-दूसरे को देख लेने की धमकी सार्वजनिक तौर पर दी जाने लगी। केंद्रीय नेता के समक्ष भी कांग्रेस कार्यकर्ता संयम नहीं रख सके। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस में एकजुटता को लेकर सवाल व चर्चा होने लगी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त प्रभारी मप्र कांग्रेस ने रविवार को जिला मुख्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में बैठक ली। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दत्त के साथ खंडवा जिला प्रभारी कैलाश कुंडल और सह प्रभारी सुभाष सिरसिया भी उपस्थित थे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष डा. मुनीश मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर प्रातः 11 बजे जिले के वरिष्ठ नेताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित पूर्व पूर्व विधायक,सांसद,प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा की गई।

दत्त के लंच पर जाते ही नेता आपस में भिड़े

दोपहर में बैठक के दौरान दोपहर में प्रदेश प्रभारी दत्त व अन्य वरिष्ठ नेता लंच के लिए गांधी भवन से रवाना होते ही कांग्रेस के युवा और वरिष्ठ नेता आपस में भि‍ड़ गए। पहले पंधाना के कार्यकर्ता और मुन्नु बाऊजी के बीच झूमाझटकी और कुर्सी की फेंका-फेंकी हुई।

वहीं कुछ समय बाद कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ चुके और हाल में ही कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनाने के बाद हटाए गए मोहन ढ़ाकसे और वरिष्ठ मुस्लिम नेता सलीम पटेल के बीच पद को लेकर कहा सुनी के बाद पटेल के समर्थक भड़क गए। दोनो के बीच चुनाव में देख लेने तक की बात सार्वजनिक रूप से कहने पर कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर हो गई।

Exit mobile version