katniमध्यप्रदेश

गला रेतकर युवक की नृशंस हत्या

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पड़रभटा में देररात एक 30 वर्षीय युवक की गला रेंत नृशंस हत्या कर दी गई। युवक की लाश आज सुबह पोनिया-पड़रभटा मार्ग पर ज्ञान ज्योति स्कूल के सामने लगे पीपल के पेड़ के नीचे मिलने से गांव में सनसनी फैल गई तथा भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

उधर घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद एसडीओपी कमला जोशी व थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को परीक्षण के लिए स्लीमनाबाद अस्पताल भिजवाया। युवक की हत्या करने वाले आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनका सुराग लगा रही है।

वारदात के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पड़रभटा निवासी छोटे पिता मस्तराम पटेल रोज की तरह कलशाम घर से गांव में ही घूमने फिरने निकला था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद आज सुबह पौनिया-पड़रभटा मार्ग पर ज्ञान ज्योति स्कूल के सामने स्थित पीपल के पेड़ के नीचे उसकी रक्तरंजित लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई तथा भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। छोटे के गले में धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे। जिससे यह स्पष्ट हो रहा था कि उसकी नृशंस हत्या गला रेंत कर की गई है।

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रारंभिक कार्रवाई के बाद छोटे के शव को परीक्षण के लिए स्लीमनाबाद अस्पताल भिजवाया। छोटे की हत्या कैसे व किन परिस्थितियों में हुई तथा उसकी हत्या करने वाले कौन हैं। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उनका सुराग लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

साथ में उठने-बैठने वालों से पूछताछ
गला रेंत कर छोटे की नृशंस हत्या करने वाले आरोपियों का सुराग लगाने पुलिस सक्रिय हो गई है। बताया जाता है कि मामले में छोटे के साथ उठने-बैठने वालों सहित उसके साथ कलशाम देखे गए गांव के युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है तथा उनसे पूछताछ करते हुए आरोपियों के बारे में सुराग एकत्रित कर रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र-एसडीओपी
स्लीमनाबाद एसडीओपी कमला जोशी का कहना है कि छोटे की हत्या के पीछे जिनका हाथ हैं। उनके संबंध में सुराग लग चुके हैं। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र होने की संभावना है।

चरगवां में मिली अज्ञात की लाश
स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ही ग्राम चरगवां में एक अन्य युवक की लाश बरामद की गई है। सुबह-सुबह शौच के लिए गांव के बाहर की ओर निकले ग्रामीणों ने अज्ञात युवक की लाश पड़ी देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा लाश को अपने अधिकार में लेकर मौके ही उसकी शिनाख्तगी के प्रयास किए लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। साथ ही अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि युवक की मौत कैसे व किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है तथा सबसे पहले युवक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply