jabalpur

गर्भवती महिला को परेशान कर रहे ससुर और जेठ

जबलपुर। लाल कुंआ ग्वारीघाट क्षेत्र क रहने वाली लक्ष्मी दुबे पति शशिकांत दुबे ने अपने ससुर और जेठ पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। महिला का कहना है कि उसका पति एक प्रकरण के मामलें में जेल में निरूद्व है जिसका फायदा उठाते हुए ससुर व जेठ उसे लगातार प्रताडि़त कर रहे है, हालत यह हो गयी है कि महिला के ससुराल पक्ष द्वारा घर खाली करने को लेकर विवाद रोजाना विवाद किया जाता है। आरोपियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि एक दिन दोनों ने महिला की गृहस्थी में आग तक लगा दी । जिसके बाद महिला को ससुराल में ही अस्थाई झोपड़ा बनाकर रहने मजबूर किया गया है। महिला को पांच माह का गर्भ है और ऐसी अवस्था में उसे जेठ व ससुर लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे है।महिला ने इसकी शिकायत ग्वारीघाट थाने में भी की है लेकिन ग्वारीघाट पुलिस की कोई कार्यवाही ना करने के चलते आरोपियों के हौसलें और बढ़ गए है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उक्त दोनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे रोजाना हो रही इस प्रताडऩा से उसे मुक्ति मिले।

Leave a Reply

Back to top button