गबीरा,चांदीपाठी,सुनहरा रेत खदानों में पुलिस की एक साथ छापेमार कार्यवाही

अजयगढ़/पन्ना। जिले की अजयगढ़ तहसील में आज एक छोटा सा व्यक्ति जिसके पास कुछ नही था और जब से रेत के कारोबार में जुड़ा तो दिन दूना रात चौगुना प्रगति कर करोड़ पति बन गया ।
,28 ट्रक एवं 5 एलएनटी मशीनें जप्त
खास बातें
1- पुलिस कर रही कार्यवाही राजस्व एवं खनिज विभाग छान रहा मलाई ।
2- अजयगढ़ एसडीएम सहित खनिज विभाग की संलिप्तता चर्चाओं में ।
3- बीरा नं0 2 के ठेकेदार ने छपवाई थी तीन सौ श्रमिकों को काम देने की फर्जी खबर।
वहीं अजयगढ़ के राजस्व अधिकारी एवं जिले के खनिज अधिकारी कर्मचारी रेत खदान ठेकेदारों के साथ अपना नजराना लेकर शांत बैठे हुए हैं जब भी कोई बड़ी कार्यवाही होती है तो पुलिस ही कर रही है गत पांच माह पूर्व तीन सौ टक एवं कई मशीनों को पकड़ने के बाद आज दूसरी बड़ी कार्यवाही कर खनिज एवं राजस्व अमले की पोल खोलने के लिए पर्याप्त कही जा सकती है वे कैसे खनिज माफियाओं के कमीशन तले दबे हैं और दिन रात अवैध रेत कारोबार चल रहा है जिससे करोड़ों की राजस्त क्षति शासन हो रही है और अधिकारी तथा माफिया मालामाल हो रहे हैं । आज पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल के निर्देशानुसार आलोक शर्मा अनु0अधि0 पुलिस अजयगढ़ एवं बी0एस0 धुर्वे अनु0अधि0 पुलिस गुनौर के मागदर्शन में केन नदी में अवैध रूप से मशीनों द्वारा रेत उत्खनन एवं अवैध परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये रेत खदान बीरा-एक एवं दो से 2-2 एलएनटी मशीन एवं 03 ट्रक तथा रेत खदान चंदौरा चांदी पाटी से 01 एलएनटी एवं 14 ट्रक तथा अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुये 11 ट्रक सहित कुल 05 एलएनटी एवं 28 ट्रक जप्त कर कार्यवाही की गई।
शासन एवं सी एम का आदेश दर किनार –
जिले के अजयगढ़ रेत खदानों में अवैध रेत परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है रेत माफियाओं खदानों में रात्रि के समय एल.टी. मशीनों से सैंकड़ों ट्रकों को परिवहन कर शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं जबकि म.प्र. के मुखिया शिवराज सिंह ने आदेश दिया था कि खदानों में रेत उत्खनन मजदूरों से कराया जाय साथ ही मशीनों द्वारा उत्खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था परन्तू फिर भी रेत माफिया शासन के आदेश को दर किनार करते हुये धड़लले से रात्रि समय मशीनों से रेत परिवहन कर रहे जिसकी सूचना समाचार पत्र के माध्यम से समय समय पर जिला प्रशासन से की जाती है
इसी तारतम्य में कलेक्टर पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना रियाज इकबाल के निर्देशन में विगत 15 नवम्बर की आधिरात्रि के बाद एस.डी.ओ.पी. आलोक शर्मा, एस.डी.ओ.पी. गुनौर एवं पवई एस.डी.ओ.पी. एवं टी.आई गिरीश धुर्वे मय भारी पुलिस अमले के साथ तीन रेत खदानों पर छापा मारा जहां रात्रि के समय रेत खदानों में धड़ल्ले से मशीनों द्वारा रेत परिवहन चल रहा था एस.डी.ओ.पी. आलोक शर्मा बीरा नम्बर 02 रेत खदान से 2 एल.एन.टी. एवं 3 डम्फर 2 खाली 1 भरा तथा सुनहरा खदान से 2 एल.एन.टी. मशीन एवं चन्दौरा रेत खदान से एक एल.एन.टी. मशीन तथा 14 ट्रक जप्त कर कार्यवाही की गयी रेत माफियाओं पर यह दूसरी सबसे बड़ी सख्त कार्यवाही की गयी है उक्त छापा मारी में बृजपुर, गुनौर एवं पवई का भारी पुलिस बल शामिल रहा।
रेत के अवैध कारोबार के संरक्षक राजस्व एवं खनिज अमले पर कब होगी कार्यवाही- कभी कभार बड़ी कार्यवाही होती है जिसमें मशीनों एंव टकों पर तो कार्यवाही हो जाती है लेकिन असली सरगना इस कारोबार के संचालक रेत खदान ठेकेदारों एवं संरक्षक राजस्व अधिकारी अजयगढ़ के एसडीएम तहसीलदार एवं खनिज अधिकारी पर क्यों कार्यवाही नही हो जब तक उन पर कार्यवाही नही होगी तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान निकलने वाला नही है ।








