राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्लीः गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एंजेसियों और पुलिस को एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने के नर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने आतंकी हमले की आशंका के चलते यह एडवाइजरी जारी की है। हमले के खतरे के चलते सात राज्यों- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि पिछले काफी समय से आतंकी जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। साल 2017 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को आतंकियों ने CRPF के ट्रेनिंग सेंटर पर हमला कर दिया था जिसमें पांच जवान शहीद हुए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply