Site icon Yashbharat.com

गंदगी और अनियमितता पाये जाने पर ब्रेड और टोस्ट बनाने वाली फैक्टरी सील

wp 16105529581058486291570040518236

जबलपुर – कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने जिले में चलाये जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत आज बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बेलबाग स्थित रॉयल बेकर में कार्यवाही कर फैक्ट्री से ब्रेड, टोस्ट, कूकीज एवं केक के चार सैम्पल जाँच हेतु लिये हैं ।

खाद्य सुरक्षा विभाग के पदाविहित अधिकारी एवं एसडीएम पाटन आशीष पांडे के अनुसार आकस्मिक कार्यवाही के दौरान गंदगी एवं अनियमितता पाये जाने फैक्ट्री को सील कर दिया गया है ।

Exit mobile version