Saturday, May 16, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

खेत में विद्युत तार सुधार रहे दाे किसानों की करंट लगने से मौत

दतिया । दतिया में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। करंट से मौत का मामला बड़ोंनी थाना क्षेत्र के खोडन गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतक बाबूलाल तिवारी और बाबूलाल केवट दोनों किसान थे और अपने खेत पर विद्युत तार को सुधारने का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान दोनों को करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बड़ौनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद खोडन गांव में शोक की लहर व्याप्त गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply