
बरही। शहडोल जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची बरही पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजते हुए मृतक का शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के उपरांत मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी संदीप अयाची से प्राप्त जानकारी मुताबिक उमरिया की ओर जा रही कार क्रमांक एमपी 18 सी 8010 बीती रात अनियंत्रित होकर ग्राम बगदरा के पास पलट गई। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में सवार मानपुर निवासी अतुल यादव नामक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही प्रामोद भूमिया उमरिया व सुरेंद्र गौड़ वगदरा निवासी घायल हुए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।








