Thursday, May 21, 2026
Latest:
jabalpur

खरीदी केंन्द्र से हजारों की धान चोरी: किसान परेशान

जबलपुर नगर संवाददाता। बघराजी के समीपी पड़रिया के धान खरीदी केंन्द्र से अनेंक किसानों की हजारों रूपये की धान चोरी होने के मामला प्रकाश में आया है पीडि़त किसानों द्वारा इस मामले की सूचना कुंडम तहसीलदार को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है। इस संबंध मे किसान दुर्गा गुप्ता के रिस्तेदार विमल गुप्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि पिपरिया निवासी दुर्गा गुप्ता द्वारा अपनी धान का बिक्रय करने के लिये पड़रिया धान खरीदी केन्द्र लाया गया था जहां से उनकी हजारों रूपये की धान चोरी हो गई किसानों ने बताया कि इस खरीदी केंंन्द्र मे चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है इसके पूर्व भी इस खरीदी र्केंन्द्र मे चोरी की वारदातें हो चुकिं है जिसकी शिकायत संबंधित जनों को किये जाने के बाद भी इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया जिससे चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रहीं है किसानों ने बताया कि दो दिन के अंदर इस पड़रिया के धान खरीदी केन्द्र से 18 क्विंटल धान चोरी हुई है मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों से कहा कि इसकी जिम्म्ेदारी खरीदी केंन्द्र के कर्मियों की है और वही इसकी भरपाई करेगें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply