Wednesday, May 27, 2026
Latest:
katni

कटनी: खराब मौसम में धान को बचाने उपार्जन केंद्रों में तिरपाल से ढंक कर रखी गई

कटनी । समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान को बेमौसम बारिश से सुरक्षा के लिए उपार्जन केंद्रों पर समस्त उपाय किए गए हैं । परिवहन कार्य में तेजी लाई गई है, वहीं खरीदी केंद्र में परिवहन से बची धान को तिरपाल से ढंक कर सुरक्षित किया गया है।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने मौसम के वर्तमान हालात को देखते हुए समुचित सुरक्षा के उपाय करने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने और बारिश होने की स्थिति में धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम