jabalpur

खमरिया वर्क्स कमेटी चुनाव-शराब और मुर्गा बदल सकते हैं परिणाम

जबलपुर, विशेष प्रतिनिधि। आयुध निर्माणी खमरिया मे कल 18 नवम्बर को होने वाले वर्क्स कमेटी चुनाव में सभी प्रत्याशियों के लिए कतल की रात होगी।

इस्टेट परिसर में छलकते रहे जाम, चलती रहीं पार्टियां

कल शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाने के बाद शाम ढलते ही इस्टेट परिसर में अनेक जगह जाम छलकते रहे और पार्टिर्यां चलती रहीं। इधर यूनियनों द्वारा एक दूसरे पर शराब और पैसा बांटने का आरोप फैक्टरी के सुरक्षा विभाग में शिकायतें की जाती रहीं। जिसको लेकर सुरक्षा विभाग भी हरकत में रहा। रात पाली में ड्यूटी जा रहे कर्मचारियों की गेटों पर तलाशी भी जाती रही और सुरक्षाविभाग ने कई अनुभागों में भी छापा मारा लेकिन कहीं भी शराब नहीं पकड़ी गयी।
पिछली बार की अपेक्षा इस बार चुनाव और चुनाव प्रचार में कईग् परिवर्तन नजर आ रहे हैं। पिछली बार ईवीएम मशीन से चुनाव संपन्न हुए थे और एक घंटे में सारे परिणाम सामने आ गए थे। जिस पर बाद में यूनियनों ने इसे अनावश्यक खर्च बताया था। इसलिए इस बार चुनाव मशीन से नहीं कराये जाकर मतपत्र के माध्यम से कराये जा रहे हैं। इसलिए चुनाव परिणाम भी रात 8 बजे के बाद ही सामने आएंगे। इसी तरह चुनाव प्रचार को लेकर भी तरीके बदल दिये गए हैं।

इस बार परम्परागत जन संपर्क पर्चेबाजी और द्वार सभाओं के साथ सोशल मीडिया का जमकर उपयोग हो रहा है। कर्मचारियों के मोबाइलों पर एक के बाद एक वाट्सअप मैसेज फेसबुक पर कमेन्ट्स और अपीलें की जा रही हैं चुनाव नजदीक आते आते तक साम, दाम दंड भेद की नीति अपनाते हुए लगभग सभी प्रत्याशी कर्मचारी मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब और मुर्गा की पार्टियां आयोजित कर रहे हैं। कल रात इस्टेट के अनेक इलाकों और समीपी क्षेत्र में शराब पार्टियों का दौर देर रात तक चलता रहा। कल शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद होने से ऊपरी तौर पर तो शांति दिख रही थी लेकिन अंदर ही अंदर जमकर खलबलाहट मची है। कल शाम तक जो लोग प्रत्याशी के साथ घूम रहे थे। उनके मुंह से आज शराब और मुर्गा बोलने के लक्षण दिखायी दे रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शराब और मुर्गा वर्क्स कमेटी चुनाव परिणाम पर असर डाल सकते हैं।
बहरहाल अब लोगोुं को कल का इंतजार है। कल सुबह रात्रिपाली के कर्माचारी सुबह 6 बजे वोट डालते हुए अपने घर जाएंगे। वहीं सुबह ड्यूटी पर आये कर्मचारी सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान करेंगे। 3 बजे से वोटों की गिनती प्रारंभ हो जाएंगी। प्रबंधन ने बनाये गए 22 बूथों पर अधिकारियों को तैनात कर दिया है।

Leave a Reply

Back to top button