नई दिल्ली। दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय में महिलाओं की खतना प्रथा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए हैं। इस प्रथा के विरुद्ध शीर्ष अदालत में दायर एक याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने दाऊदी बोहरा मुसलमानों में महिलाओं का खतना करने की प्रचलित प्रथा पर सख्त टिप्पणी की है। सोमवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने इस प्रथा पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला से ही पति की पसंद बनने की अपेक्षा क्यों होनी चाहिए? क्या वह कोई पशु है जो किसी की पसंद या नापसंद बने? कोर्ट ने कहा कि ये मामला महिला की निजता और गरिमा से जुड़ा है। ये संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। केंद्र सरकार ने भी इस प्रथा को बंद करने की मांग का समर्थन किया। मामले पर मंगलवार को भी सुनवाई होगी।
सुप्रीम कोर्ट में कई जनहित याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें महिलाओं का खतना करने की प्रथा पर रोक की मांग की गई है। मामले पर मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) दीपक मिश्रा, एएम खानविलकर व डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील राकेश खन्ना ने प्रथा का विरोध करते हुए कहा कि पांच-सात साल की बच्चियों का खतना किया जाता है। यह उनके लिए बहुत ही पीड़ादायक होता है।
ये काम मिड वाइफ या अप्रशिक्षित दाइयां करती हैं। ये जीवन के मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 21) का हनन है। इन दलीलों पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि यह केवल अनुच्छेद 21 का हनन नहीं है, बल्कि अनुच्छेद 15 का भी हनन है। अपने निजी अंगों पर व्यक्ति का एकाधिकार होता है। ये व्यक्ति की निजता और गरिमा से जुड़ा मुद्दा है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह लिंग आधारित संवेदनशीलता का मुद्दा है। इसके कई अन्य पहलू भी हैं।
महिला पर पति की पसंद बनने का दबाव डालना संविधान सम्मत नहीं है। यह सेहत के लिए भी हानिकारक है। यह प्रथा अनुच्छेद 21 में दिए गए स्वास्थ्य और जीवन के अधिकार का हनन है। पीठ ने कहा कि संविधान हर व्यक्ति को अपने शरीर पर पूर्ण नियंत्रण देता है। महिलाओं के बारे में सोचते हुए हम उलटी दिशा में कैसे जा सकते हैं। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि किसी महिला से ही ऐसी अपेक्षा क्यों की जाती है? क्या वह पशु है कि उसके साथ यह सब सिर्फ इस उद्देश्य से हो कि वह अपने पति की खुशी बने?
प्रथा को चुनौती देने वाली याचिकाओं में कहा गया है कि दाऊदी बोहरा मुसलमानों में लड़कियों का खतना होने के बाद ही उनकी शादी होती है। यह प्रथा महिला की पवित्रता को कायम रखने के नाम पर चल रही है। छोटी बच्चियों और कुंआरी लड़कियों के निजी अंग के एक भाग को काट दिया जाता है, जिससे उनमें यौन संबंध के प्रति उत्साह और इच्छा काबू में रहे। प्रथा के खिलाफ बहस करते हुए वकील इंद्रा जयसिंह ने कहा कि महिला के निजी अंगों को छूना, उन्हें चोट पहुंचाना आइपीसी की धारा 375 (दुष्कर्म) और बाल यौन हिंसा निरोधक कानून (पोस्को) में दंडनीय अपराध है। जो चीज कानून में अपराध है, वह धर्म का अभिन्न हिस्सा नहीं हो सकती।
केंद्र ने प्रथा पर रोक का किया समर्थन
केंद्र सरकार की ओर से पेश अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका का समर्थन करते हुए इस प्रथा पर रोक की मांग की। उन्होंने कहा कि 42 देशों में इस पर रोक है। अटार्नी जनरल ने यह भी कहा कि पहले ही इस मामले में काफी देर हो चुकी है।
-
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’ -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ के बीच सन्नाटा लाएगा BJP का यह कदम! शाम 5 बजे राहुल गांधी को लगने जा रहा है बड़ा झटका? -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
UK में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई इंडियन स्टाइल शादी, गोवा और मुंबई जश्न के वीडियो वायरल
