Site icon Yashbharat.com

खंडवा के पास बड़ा हादसा: बारात‍ियों से भरा वाहन पलटा, दूल्‍हे सहि‍त 6 की मौत, 30 घायल

03 12 2020 khandwa accident 2020123 16552

Khandwa Accident News: खंडवा। खंडवा – बैतूल हाइवे पर ग्राम मेहलू के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 6 लोगों के मरने की सूचना है। इस दुर्घटना में 30 से अधिक घायल हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जाता है क‍ि इस हादसे में दूल्‍हे की भी मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह घटनास्थल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है क‍ि ट्रैक्टर ट्रॉली में बाराती सवार थे। घायलों को हरसूद और खालवा के अस्पताल में पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार वाहन में 70 से अधिक लोग सवार थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार मरने वालों की संख्‍या और घायलों की संख्‍या और बढ़ सकती है। घायलों को लाने के ल‍िए पांच एंबुलेंस भेजी गई हैं।

बताया जाता है क‍ि जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी वैसे ही उसमें सवार लोग नीचे जा गि‍रे। इसके बाद उन पर ट्रैक्टर ट्रॉली जा ग‍िरी। मौके पर अफरातफरी का आलम है। खंडवा कलेक्‍टर के भी दुर्घटनास्‍थल पर पहुंचने की सूचना म‍िली है। घायलों को उपचार के ल‍िए अस्‍पताल भेजा जा रहा है।

 

घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है। घायल लोगों को रोशनी और खालवा के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि बिना रेलिंग की पुलिया से ट्रैक्टर ट्राली तेज गति से निकाले जाने के दौरान संतुलन बिगड़ा और ट्राली पलट गई। मृतकों में दूल्हे कुंवर सिंह सुखराम सहित भगवती बाई सालकराम, सूरज बाई गोविंद, बुधिया बाई भागीरथ, तुलसा बाई हीरा सभी निवासी मौजवाड़ी तथा गोपीबाई मंसाराम निवासी प्रतापपुरा शामिल हैं। मृतकों को पंचायत की ओर से छह-छह हजार रुपए की राहत राशि दी गई है। बताया जा रहा है कि बारात मौजवाड़ी से ग्राम मेहलू जा रही थी। मेहलू से 5 किमी पहले हादसा हुआ। इधर दुल्हन पक्ष का परिवार बारात आने का इंतजार करता रहा।

Exit mobile version