ChandrayanLatestअजब गजब

क्रिसमस की रात धरती के करीब से गुजरा स्टैचू ऑफ लिबर्टी जितना बड़ा ऐस्टरॉइड लघुग्रह

Christmas Asteroid: लघु ग्रह छुद्र 25 दिसंबर की रात जब पूरी दुनिया क्रिसमस को जश्न में डूबी थी, तब एक विशालकाय ऐस्टरॉइड (क्षुद्रग्रह) धरती की तरफ बढ़ रहा था।

अच्छी बात यह है कि स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी या दो फुटबॉल ग्राउंड के आकार का यह ऐस्टरॉइड धरती से सुरक्षित दूरी से गुजर गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस पर नजर रखे हुए थी। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐस्टरॉइड का नाम SD224 था। इस ऐस्टरॉइड के बारे में पहली बार साल 2014 में पता लगा था।

यह करीब 36000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा था और इसी गति से धरती से करीब से गुजर गया। इसकी लंबाई करीब 200 मीटर मापी गई थी। इस ऐस्टरॉइड के साथ ही दो अन्य ऐस्टरॉइड भी शुक्रवार रात ही धरती से गुजरे। एक का नाम XE133 था। 120 मीटर मोटाई वाले इस ऐस्टरॉइड का पता 2012 में लगा था। आकार छोटा होने के कारण इनसे धरती को कोई खतरा नहीं हुआ

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम