Site icon Yashbharat.com

क्राइम शो की एंकर सुहेब इलियासीको मिली उम्र कैद की सजा

consumer court

मुंबई। टीवी पर सबसे चर्चित क्राइम शो की एंकरिंग करने वाले सुहेब इलियासी को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। बुधवार को कड़कड़डुमा कोर्ट ने हत्या के 17 साल बाद मामले में सजा का ऐलान करते हुए इलियासी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

 

सुहैब ने 2000 में अपनी पत्नी अंजु इलियासी की हत्या की थी। इस मामले को आत्महत्या में तब्दील करने के लिए सुहेब ने प्लान तो बनाया, मगर कानूनी के शिकंजे से वो बच नहीं सका। 1998 में अपना क्राइम शो शुरू करने के बाद सुहेब टेलीविजन की दुनिया का नामचीन चेहरा बन गया। मगर 17 साल पहले किए गए एक अपराध की वजह से टीवी के इस चहेते चेहरे की सारी शोहरत रातों-रात छिन गई। सुहेब की पत्नी अंजू इलियासी की 11 जनवरी 2000 को रहस्यमयी हालत में मौत हो गई थी।

शुरू में तो सुहेब इलियासी पुलिस को आंखों में धूल झोंकने में सफल रहा। उसने अपनी पत्नी की हत्या को सुसाइड की कहानी बना दी। मगर जब जांच शुरू हुई तो परत दर परत साजिश खुलती गई और 17 साल बाद इसी शनिवार को दिल्ली की लोअर कोर्ट ने अंजू की मौत के लिए सुहेब इलियासी को दोषी करार दिया।

पत्नी की हत्या को आत्महत्या में बदलने की कोशिश-

इलियासी ने अपनी पत्नी की मौत की खबर सबसे पहले अपने दोस्त को दी। सुहेब ने अपने दोस्त को बताया कि उसकी पत्नी अंजू ने सुसाइड कर लिया है, लेकिन जैसे ही यह बात अंजू के परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने इल्जाम लगाया कि अंजू सुसाइड नहीं कर सकती, बल्कि उसकी हत्या की गई है।

पुलिस जांच के बाद मामला हत्या का निकला-

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मार्च 2000 में सुहेब इलियासी को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुछ समय बाद ही वह बेल पर बाहर आ गया। अंजू का परिवार पुलिस की जांच से खुश नहीं था। वे मामले को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे। साल 2014 में हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा कि हत्या की धाराओं में मुकदमे की जांच की जाए।

जांच की बदली दिशा से हकीकत पता चली-

इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदली और नए सिरे से हत्या की दिशा में जांच की शुरुआत हुई, सुबूतों की दोबारा पड़ताल हुई। जांच में पुलिस ने पाया कि सुहेब ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। हत्या कैंची से की गई थी।

दरअसल जो सूट अंजू ने पहना था उस पर कैची का कट नहीं था। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम करने वाले 3 डॉक्टरों में से एक डॉक्टर ने भी हत्या का शक जताया था। सारे सबूतों को पुलिस ने कोर्ट के सामने रखा और कोर्ट ने इसी शनिवार को सुहेब इलियासी को हत्या का दोषी करार दिया।

Exit mobile version