मध्यप्रदेश

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, 15 पिस्टल-कट्टे जब्त

खरगोन। मध्य प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले खरगोन जिले से हथियारों की खेप लेकर भिंड जा रहे तस्कर को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। तस्कर के पास से पुलिस को 15 पिस्टल-कट्टे और दर्जन भर से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं।

ये हथियार चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल में बंटने थे। पकड़े गए आरोपी ने इससे पहले भी कई बार हथियारों का जखीरा लेकर आने की बात कबूली है।

इसके साथ ही, आरोपी खरगोन में बने हथियारों को धार, होशंगाबाद, जबलपुर सहित कई जिलों में बेचने का गुनाह कबूल कर चुका है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के साथ ही अवैध हथियारों का प्रयोग करने वाले और बेचने वालों पर पुलिस ने सख्ती कर रखी है। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक अंतर प्रांतीय हथियार तस्कर खरगोन में निर्मित ऑटोमैटिक पिस्टल व कट्टे की बड़ी खेप लेकर ग्वालियर से भिंड के लिए निकल रहा है।

इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और हथियार तस्कर को धरदबोचा। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया। वहां मौजूद बैग से काफी मात्रा में हथियार मिले। आरोपित की पहचान 35 वर्षीय पदम सिंह (पिता गुलाम सिंह भिलाला) निवासी सिगनूर, थाना गोगावां (खरगोन) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Back to top button