क्रांतिकारी राजा सरयू की नगरी में युवा मोर्चा ने याद किया आजाद को, निकाला मशाल जुलूस

कटनी। विजयराघवगढ़ की ऐतिहासिक धरा और यहां के महान क्रांतिकारी राजा सरयू प्रसाद की नगरी में युवा मोर्चा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर मशाल जुलूस निकाल कर देश के लिए वीरगति को प्राप्त आजाद की तरह देश के लिए जीवन न्योछावर करने का संकल्प लिया।
माँ भारती के सच्चे सपूत,युवाओं के प्रेरणास्त्रोत,अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 113 वींजयंती के अवसर पर आज दिनांक 23 जुलाई सोमवार को सायंकाल आजाद चौक विजयराघवगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल विजयराघवगढ़ द्वारा मण्डल अध्यक्ष सचिन सोनी एवं नगर अध्यक्ष अभिषेक गोलू मिश्रा के नेतृत्व में मशाल जलाकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी द्वारा भारत की स्वतन्त्रता हेतु किये गये उत्कृष्ठ कार्यों को याद किया गया एवं मिठाई खिलाकर उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ एवं शीर्ष नेतृत्व, जिला पदाधिकारी, मण्डल और नगर इकाई पदाधिकारीगण, जिसमें मुख्य रूप से प्रमोद शुक्ला, कालीचरण बड़गैयां जी, प्रदीप काकू बड़गैयां जी, मनीष देव मिश्रा, आशुतोष सराफ, सचिन सोनी, शिवम लकी गुप्ता, मो.जावेद खान, हरि साहू, राहुल ताम्रकार, हर्ष नामदेव, अभिषेक गोलू मिश्रा, विपिन गुप्ता, मोहन तोमर, विकास ताम्रकार, शिवम मिश्रा, अशोक वंशकार, हीरालाल स्वर्णकार, राजेश पांडेय, संजू त्रिपाठी, अरसद मन्सूरी, प्रमोद ताम्रकार, दिव्यांशु कछवाह, सत्यम मिश्रा, राहुल शुक्ला, आदील खान सहित विगढ़ के अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।








