Site icon Yashbharat.com

क्या बजरंग दल को लेकर भारत से झूठ बोल रहा फेसबुक : राहुल गांधी

rahul gandhi

rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने फेसबुक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या फेसबुक बजरंग दल को लेकर भारत और भारतीय संसद से झूठ बोल रहा है। उन्होंने गुरुवार को यह सवाल एक खबर का हवाला देते हुए पूछा। राहुल ने ट्वीट किया कि फेसबुक-यूएस कह रहा है कि बजरंग दल से जुड़ी सामग्री ठीक नहीं है। इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए जबकि फेसबुक इंडिया संसदीय समिति से कहता है कि बजरंग दल की सामग्री आपत्तिजनक नहीं है। क्या फेसबुक भारत और संसद से झूठ बोल रहा

फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजित मोहन ने बुधवार को संसद की एक समिति से कहा था कि सोशल मीडिया कंपनी की फैक्ट-चेकिंग टीम को ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली, जिससे बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत हो।

मोहन बुधवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसद की स्थायी समिति के सामने पेश हुए। समिति ने उन्हें नागरिक डेटा सुरक्षा के मुद्दे पर तलब किया गया था।

इससे पहले, अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया था कि बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात से जुड़े आंतरिक मूल्यांकन के बावजूद फेसबुक-यूएस ने वित्तीय कारणों और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा चिंताओं के कारण उस पर अंकुश नहीं लगाया।

Exit mobile version