हस्तरेखा डेस्क। विज्ञान ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण अंग है. लोगों के हाथ की रेखाओं का कनेक्शन उनकी किस्मत से माना गया है इसके आधार पर सटीक भविष्यवाणी भी की जा सकती है. हाथ की रेखाएं देखकर आप लोगों के भविष्य के बारे में अंदाज़ा लगा सकते हैं. हस्तरेखा विज्ञान ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण अंग है. लोगों के हाथ की रेखाओं का कनेक्शन उनकी किस्मत से माना गया है इसके आधार पर सटीक भविष्यवाणी भी की जा सकती है. हाथ की रेखाएं देखकर आप लोगों के भविष्य के बारे में अंदाज़ा लगा सकते हैं.
हस्तरेखा विज्ञान ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण अंग है. लोगों के हाथ की रेखाओं का कनेक्शन उनकी किस्मत से माना गया है इसके आधार पर सटीक भविष्यवाणी भी की जा सकती है. हाथ की रेखाएं देखकर आप लोगों के भविष्य के बारे में अंदाज़ा लगा सकते हैं.
आइए जानते हैं हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ निशान और उनके मतलब. इससे आप अपने और किसी और के भविष्य के बारे में बहुत जानकारी हासिल कर सकेंगे.
सबसे पहले तो यह जान लें कि हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में त्रिशूल का बहुत महत्व है. इसे शुभ माना जाता है. जिन लोगों के हाथ पर त्रिशूल की रेखाएं हों उन्हें शुभ माना जाता है. हालांकि त्रिशूल सही स्थान पर है या नहीं इसकी सही जानकारी भी आपको होनी चाहिए.
यूं तो त्रिशूल सही जगह पर हो तो प्रभावशाली होता है लेकिन ऊपर की दिशा की तरफ का त्रिशूल बहुत ही सकारात्मक और ज्यादा प्रभावशाली होता है जबकि नीचे की दिशा का त्रिशूल कम प्रभावशाली होता है.
शुक्र पर्वत पर त्रिशूल- हथेली की इस जगह को शुक्र पर्वत कहा जाता है. अगर यहां पर त्रिशूल का निशान हो तो वह शख्स सौंदर्यप्रेमी, सेंसेटिव और प्यार के मामले में बहुत भाग्यशाली होता है.
मंगल पर्वत पर त्रिशूल- हथेली की इस जगह को मंगल पर्वत कहते हैं. अगर इसके ऊपरी हिस्से में त्रिशूल का निशान है तो समझिए कि शख्स को जिंदगी में दौलत की कमी नहीं रहेगी. अगर निचले मंगल पर्वत पर त्रिशूल का निशान है तो व्यक्ति गुस्सैल और साहसी होता है.
मस्तिष्क रेखा पर त्रिशूल-अगर आपकी हथेली में इस जगह पर त्रिशूल का निशान है तो यह करियर में सफलता का संकेत देता है. ऐसे लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं.
हृदय रेखा पर त्रिशूल- हथेली की इस रेखा को हृदय रेखा कहा जाता है. जिस व्यक्ति के हाथ में इस जगह पर त्रिशूल है वह बहुत भावुक और मासूम होता है लेकिन भाग्य उसका साथ देता है.
गुरु पर्वत पर त्रिशूल का निशान- गुरु पर्वत पर त्रिशूल के निशान का मतलब है वो शख्स जो दूसरों को अपनी बातों में फंसा सके. ऐसे लोगों को पैदाइशी लीडर कहा जाता है.
भाग्य रेखा के अंत में त्रिशूल- हथेली की इस रेखा को भाग्य रेखा कहा जाता है. अगर इसके अंत में त्रिशूल का निशान बनता है तो व्यक्ति जीवन में बहुत सफल होगा और उसे धन-वैभव भी हासिल होगा.
शनि पर्वत पर त्रिशूल- हथेली की इस जगह को शनि पर्वत कहा जाता है. अगर त्रिशूल का निशान इस जगह पर है तो ऐसे लोग अपने करियर में अपनी मेहनत और धैर्य की वजह से सफलता और समृद्धि पाते हैं.
बुध पर्वत पर त्रिशूल का निशान- हथेली की इस जगह को बुध पर्वत कहते हैं. इस जगह पर त्रिशूल का निशान है तो शख्स को पैसों की कभी कमी नहीं होगी. कहते हैं कि इनकी बातों में जादू होता है.
सूर्य पर्वत पर त्रिशूल- हथेली की इस जगह को सूर्य पर्वत कहते हैं. यहां पर त्रिशूल होने का मतलब है कि शख्स अमीर, सफल और करियर में तरक्की हासिल करेगा. यह हस्तरेखा विज्ञान में सबसे ज्यादा भाग्यशाली संकेतों में से एक माना जाता है.
