Site icon Yashbharat.com

कौशल विकास केंद्र को जबलपुर में यथावत रखने विधायक अशोक रोहाणी ने दिया CM को पत्र

IMG 20200907 WA0000

जबलपुर। कौशल विकास संचनालय की चिंता करते हुए अशोक ईश्वरदास रोहाणी विधायक कैंट द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  से आग्रह किया गया कि कौशल विकास संचनालय को जबलपुर में यथावत रखा जाए।

विधायक श्री रोहाणी ने पत्र में कहा कि जबलपुर में कौशल विकास केंद्र होने से यहां के ही नही वरन आसपास के 30 से अधिक जिले लाभान्वित होते हैं।

विधायक अशोक रोहाणी के की इस पहल से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता तथा जबलपुर नागरिकों ने

प्रयास की सराहना करते कहा कि जबलपुर के लिए यह एक अच्छा कदम है।

आपको बता दें कि कौशल विकास केंद्र को जबलपुर से अन्यत्र शिफ्ट करने की मंशा सामने आई थी जिसका जबलपुर में लोगों ने विरोध किया था।

Exit mobile version