Sunday, April 5, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

को रिलीज नहीं होने देंगे ”पद्मावत”- कालवी को ऐलान

नेशनल डेस्‍क। राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने आज ऐलान किया कि वह फिल्म ‘पद्मावत’ को नहीं आने देंगे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि वह जनता कर्फ्यू लगाकर रहेंगे, थिएटर वालों को कमाई नहीं करने देंगे।

उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली ने हमारी नहीं सुनी। इसके साथ ही कालवी ने अपनी गिरफ्तारी की भी आशंका जताई। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी होने से पहले यह मेरी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होने वाली है लेकिन उसके पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके खिलाफ हिंसक प्रदर्शन जारी है। गुजरात के अहमदाबाद में कल देर शाम कई शॉपिंग मॉल को निशाना बनाते हुए आगजनी और तोडफ़ोड़ की गई। खास बात यह है कि हिंसा के डर से ही गुजरात के मल्टीप्लेक्स ने फिल्म को न दिखाने का ऐलान किया था, इसके बावजूद यहां तोडफ़ोड़ की गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply