कोलारम /अशोकनगर। कोलारस उपचुनाव को लेकर जारी मतगणना में रूझान आना शुरू हो गए हैं। पहले चरण में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव 709 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कुल डाक मतमत्रों में से कांग्रेस को 8 और भाजपा को 5 मिले हैं, जबकि एक डाक मतपत्र निरस्त कर दिया है। इधर ईवीएम से भी मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव को कांग्रेस 3544 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के देवेंद्र कुमार जैन को 2835 वोट मिले हैं। इस तरह से कांग्रेस 709 वोटों से आगे चल रही है।
कोलारस में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं और कुल 23 राउंड में मतों की गिनती होगी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के देवेंद्र कुमार जैन और कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा 19 उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरे है।
शासकीय आईटीआई कॉलेज में जारी मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वोटों की गिनती के लिए यहां कुल 14 टेबलें लगाई गई हैं और हर टेबल के लिए माइक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और 2 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
कोलारस में 244457 मतदाताओं में से 172115 ने वोट डाले हैं।
कोलारस विधानसभा के बारे में आपको बता दें कि ये सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। विधायक रामसिंह यादव के निधन से ये सीट खाली हुई थी। कांग्रेस ने यहां दिवंगत विधायक रामसिंह के बेटे महेंद्र सिंह को मैदान में उतारा, वहीं बीजेपी की ओर देवेंद्र कुमार जैन उम्मीदवार है।

