अधिकारियों ने कछुओं की प्रजाति इंडियन टेंट टर्टल बताई, जो वन्य जाति संरक्षण एक्ट में आते हैं। सीजेएम को 50 कछुए गिनकर बताए। इसके बाद सीजेएम ने वन विभाग के अधिकारियों से राय ली कि इनका सबसे अच्छा प्राकृतिक रहवास कहां होगा, जहां ये जिंदा रह सके। इस पर अधिकारियों ने कलियासोत डैम का नाम बताया। इसके बाद सीजेएम ने सभी को डैम में छोड़ने के आदेश दे दिए। सीसीएफ भोपाल वृत्त डॉ. एसपी तिवारी ने बतायाकि कछुओं को डैम में छुड़वा दिया। कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई।
तीन की मौत हो गई, कई की थी हालत खराब
भोपाल रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को 53 कछुए लावारिस मिले थे। ऐसा माना जा रहा है कि इनकी तस्करी की जा रही थी। हालांकि जीआरपी व वन विभाग अभी तक यह पता नहीं लगा सका है कि भोपाल तक कछुए कैसे पहुंचे। सभी को एक लाल रंग के बैग में ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इनमें से तीन की मौत हो गई जबकि कई की हालत खराब हो गई। रविवार को कछुओं को वन विहार में रखा गया था। यहीं से इन्हें कोर्ट में पेश किया था। इन कछुओं को वन विहार प्रबंधन के सुपुर्द किया था, लेकिन प्रबंधन ने विधिवत कोर्ट से अनुमति लेने की बात कहते हुए रखने से इनकार कर दिया।
कलियासोत डैम में छोड़ने की तीन वजह
1 – कलियासोत डैम में ज्यादातर पानी जंगल से होकर आता है जो बड़े तालाब की तुलना में ज्यादा साफ है।
2 – कलियासोत डैम ज्यादा गहरा नहीं है।
3 – डैम के किनारों पर कंकड़ युक्त रेतली मिट्टी है, जो उनके लिए मुफीद है।
वन्यप्राणी संरक्षण एक्ट की अनुसूची-1 में शामिल हैं कछुए
लावारिस मिले कछुए इंडियन टेंट टर्टल प्रजाति के हैं। यह प्रजाति वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 के भाग दो में शामिल की गई हैं। यानी संरक्षण की दृष्टि से इस प्रजाति के कछुओं का संरक्षण बहुत खास है।
7 साल की सजा का प्रावधान
इंडियन टेंट टर्टल प्रजाति के इन कछुओं की तस्करी में लिप्त आरोपितों को 7 साल की सजा का प्रावधान है। स्थिति को देखते हुए कोर्ट जुर्माना भी लगा सकता है।
पारिस्थितिक तंत्र के लिए जरूरी है कछुए
कछुए पारिस्थितिक तंत्र के लिए जरूरी हैं। ये नदियों में रहकर पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत बनाने में भूमिका अदा करते हैं। वन विभाग को तस्करों तक पहुंचना चाहिए – एके बरोनिया, वन्यप्राणी विशेषज्ञ
- सायना महाविद्यालय में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया व्यास पूजन गुरु-शिष्य परंपरा का महापर्व: व्यास पूजा – दया शंकर मिश्र
-
धोखाधड़ी के आरोपी महेन्द्र गोयंका को 1.70 लाख मैट्रिक टन आयरन ओर विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी नहीं दी कोई रियायत, महेंद्र गोयनका ने पिछले तीन सालों में हर स्तर पर की धोखाधड़ी और रची साजिश -
कटनी: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान से स्वास्थ्य सेवाओं को मिला संबल, विधायक संजय पाठक 60 टीबी मरीजों को 6 माह तक देंगे फूड बास्केट -
नीलकंठेश्वर धाम के तत्वाधान में विशाल कांवड़ यात्रा कल रविवार को, शहर की धर्मप्रेमी जनता से शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील -
थाईलैंड ट्रिप के नाम पर इंस्टाग्राम से साइबर ठगी: युवती से ऐंठे ₹43 हजार, एयरपोर्ट पहुंची तो उड़े होश -
प्रयागराज: राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर वार-कांग्रेस ने शहर पाटा, अज्ञात पोस्टरों में तीखा तंज – “प्रयागराज WoW, झारखंड छी” -
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ: 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई अहम बैठक, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज -
‘शुद्ध घी’ के नाम पर ज़हर- गोवर्धन, द्वारकेश और धौलपुर फ्रेश घी के सैंपल फेल; मिला 12 गुना खतरनाक सीसा (Lead) -
आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन- गुलमोहर के बनतारा रेस्टोरेंट में अवैध बार पर छापा, भारी मात्रा में शराब ज़ब्त -
बीमार हुई प्याज, तो मुरैना की सब्जी मंडी पहुंची एम्बुलेंस 108; वीडियो हुआ वायरल -
पन्ना: रिश्वतखोर पूर्व नायब तहसीलदार और चौकीदार को 5-5 साल की जेल, जब्त ट्रैक्टर छोड़ने के बदले मांगी थी घूस -
पटवारियों की हड़ताल समाप्त होते ही पटरी पर आया राजस्व विभाग का कामकाज, किसानों को भी मिली राहत -
गाजा युद्ध: इजरायल पर भड़के 8 मुस्लिम देश, कहा- ‘ट्रंप का पीस प्लान बर्बाद कर रहे नेतन्याहू’ -
जबलपुर: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन-पंचायत विभाग के सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा -
‘शहादत की खबर आए तो ताज्जुब मत करना…’: यरूशलम पोस्ट के सूत्र का सनसनीखेज दावा, ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक! -
चीन के ‘काल्पनिक नामकरण’ पर भारत का करारा जवाब: सर्वे ऑफ इंडिया के नक्शे पर दर्ज हुए अरुणाचल के 27 स्थान -
“मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूँ…” – IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी; ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटर का किया उद्घाटन -
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे हमेशा याद रखूंगा’ -
हनीट्रैप में फंसा IAF विंग कमांडर: पाकिस्तान को भेजी गोपनीय जानकारी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा -
ईरान नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या… फायर है फायर’: राष्ट्रपति पेज़ेशकियान बोले- 48 घंटे में कब्जे की साजिश करने वाले कान खोलकर सुन लें ‘ना झुकेंगे, ना रुकेंगे
