CoronaLatest

कोरोना LIVE / देश मे अब तक 3 हजार 112 मामले: एक दिन में सबसे ज्यादा 563 मरीज बढ़े

नई दिल्ली. देश में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 563 नए मामले सामने आए। यह किसी एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले गुरुवार को देशभर में 486 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 हजार 112 हो गई है। 229 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 90 की मौत हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 547 है। इनमें से 2 हजार 322 का इलाज चल रहा है।162 ठीक हो चुके हैं और 62 की मौत हो चुकी है।

किन राज्यों में कितने नए संक्रमित मिले

शुक्रवार को तमिलनाडु में 102, दिल्ली में 93, तेलंगाना में 75, महाराष्ट्र में 67, उत्तरप्रदेश में 44, राजस्थान में 35, मध्यप्रदेश में 34, आंध्रप्रदेश में 12, केरल में 9, हरियाणा में 9, गुजरात में 7, जम्मू-कश्मीर में 5, कर्नाटक में 4 नए मरीज मिले।

मोदी की अपील पर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री की दलील- सभी लाइट एक साथ बंद हुईं तो ग्रिड फेल हो सकती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे देश के लोगों से एकजुटता दिखाने के लिए 9 मिनट घरों की लाइट बंद करने की अपील की है। प्रधानमंत्री का कहना है कि लोग इस दौरान घर के दरवाजे या बालकनी पर मोमबत्ती, दीया या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। इस पर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि एक साथ लाइट बंद करने से पॉवर ग्रिड फेल होने का खतरा है। ऐसा हुआ तो इसे ठीक करने में एक हफ्ते लग सकते हैं। इसलिए लोग माेमबत्ती या दीया तो जलाएं, लेकिन लाइट बंद न करें।

अपदा के बीच 3 तीन राहत की खबर

  • आईआईटी रुड़की ने कोरानावायरस संक्रमितों के इलाज में लगे एम्स ऋषिकेष के डॉक्टरों की हिफाजत के लिए बेहद कम कीमत में फेस शील्ड तैयार की है। इनकी प्रति शील्ड लागत सिर्फ 5 रुपए है। इन ट्रांसपेरेंट शील्ड को 3डी प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया गया है।
  • आईआईटी हैदराबाद, से जुड़े स्टार्टअप एयरोबायोसिस इनोवेशन्स ने एक कम लागत वाला, पोर्टेबल इंमरजेंसी वेंटिलेटर बनाया है। इसे ‘जीवन लाइट’ नाम दिया गया है। इसकी लागत 1 लाख रुपए है। यह कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज में मददगार हो सकता है।
  • महाराष्ट्र में पुणे के वैज्ञानिक डॉ मिलिंद कुलकर्णी ने पॉलीप्रोपेलीन मटेरियल से एक खास स्टिक तैयार की है। यह कोरोनावायरस के मरीजों के स्वाब का सैम्पल लेने में मददगार हो सकती है। बेंगलुरु में इसका क्लीनिकल ट्रायल किया जा रहा है।

26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 490 26 50
तमिलनाडु 490 1 6
दिल्ली 386 6 8
केरल 295 2 42
आंध्रप्रदेश 164 1 2
तेलंगाना 229 11 32
राजस्थान 179 0 3
उत्तरप्रदेश 174 2 17
कर्नाटक 134 4 11
मध्यप्रदेश 154 8 0
गुजरात 95 9 10
जम्मू-कश्मीर 75 2 3
प.बंगाल 53 6 3
हरियाणा 58 0 27
पंजाब 53 5 1
बिहार 31 1 3
चंडीगढ़ 18 0 0
असम 24 0 0
लद्दाख 14 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 16 0 2
छत्तीसगढ़ 9 0 3
हिमाचल प्रदेश 6 2 1
गोवा 6 0 0
ओडिशा 20 0 2
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर 2 0 0
झारखंड 2 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0

*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 2 हजार 547 है। इनमें से 2 हजार 322 का इलाज चल रहा है। 162 ठीक हो चुके हैं और 62 की मौत हो चुकी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम