Site icon Yashbharat.com

कोरोना से उबर रहा जबलपुर, आज मिले 19 पॉजिटिव, स्वस्थ होने पर 38 व्यक्ति डिस्चार्ज

images 10

जबलपुर, आशीष शुक्ला। कोरोना से उबरने में जबलपुर के भी कदम बढ़े हैं। आज सिर्फ 19 नए मरीज जबलपुर में मिले वहीं कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 18 जनवरी को 38 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 083 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 19 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 38 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 454 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 96.24 प्रतिशत हो गया है।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 19 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 057 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 249 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 354 रह गये हैं। कोरोना टेस्ट हेतु आज 1 हजार 203 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं*

Exit mobile version