Latestदिल्लीमध्यप्रदेश
कोरोना वायरस के कारण देश में एक और मौत, दिल्ली की महिला थी पीड़ित
कोरोना वायरस के कारण भारत में एक और मौ
कोरोना वायरस के कारण देश में दूसरी मौत राजधानी दिल्ली के पश्चिमी हिस्से में हुई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से जानकारी दी है कि मृत महिला की उम्र 69 साल थी और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण था.
इन महिला का बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित है. बताया जा रहा है कि महिला को पहले से डायबीटीज़ और हाइपरटेन्शन भी था.
कोरोना वायरस के कारण देश में पहली मौत गुरुवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई थी. ये व्यक्ति 76 साल के थे और कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से भारत लौटे थे.









