Site icon Yashbharat.com

कोरोना मृतकों की जेब से नकदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

demo body rewa 2019621 22445 21 06 2019 3

अहमदाबाद से बेहद चौंकाने वाली, मन को झकझोर देने वाली और शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। अपराधियों की हिमाकत इतनी बढ़ गई कि वे अब जिंदा तो ठीक, मृतकों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। कोविड-19 सेंटर से मृत मरीजों के जेवर, नगद पैसे चोरी होने की वारदात हुई है। ऐसी एक नहीं, तीन वीभत्‍स घटनाएं हुईं हैं। जब पुलिस के पास मामला पहुंचा तब इसका खुलासा हुआ।

एशिया खण्ड में अपनी विविध सेवाओं के लिए मशहूर अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कोविड-19 सेन्टर अब कोरोना के मरीजों के शवों से जेवरात चुराये जाने के मामले सुर्खियों में है। यहाँ कोरोना वार्ड में मृत्यु प्राप्त दो महिला तथा अन्य एक वृद्ध मरीज के शव से जेवरात एवं नकदी की चोरी की घटनाएं हुई हैं। यहाँ शाहीबाग पुलिस थाने में चोरी की तीन घटनायें दर्ज करवायी गयी हैं। जिनमें कहा गया है कि चोर ने 10 हजार रूपये नकद तथा 97,300 रूपये मूल्य के जेवरात शवों से चुराये हैं। इन मामलों की छानबीन जारी है।

शाहीबाग पुलिस थाना के वरिष्ठ थाना प्रभारी ए.के.पटेल ने बताया कि सिविल अस्पताल में मरीजों के तीन शवों के ऊपर से जेवरात तथा नकदी की चोरी की शिकायत दर्ज करवायी गयी है। शहर के अमराईवाडी क्षेत्र निवासी शिवपूजन राजपूत ने शिकायत दर्ज करवायी है कि उनकी पत्नी का कोरोना पोजीटिव आने के कारण दो मई को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सा के दौरान मौत होने पर उनके कान की 22 हजार रूपये मूल्य की बाली चोरी हो गयी। इस मामले की शिकायत 11 मई को दर्ज करवायी गयी है।

Exit mobile version