Site icon Yashbharat.com

कोरोना प्रभावित की मृत्यु पर खास सावधानी के लिए जारी किए गए निर्देश

जबलपुर। कोरोना प्रभावित किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन ने विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। कोविड 19 के संदिग्ध या पुष्ट प्रकरण में मृत्यु होने पर शव प्रबंधन व निपटान के दौरान संक्रमण की रोकथाम के लिए जिन खास सावधानी को बरतने के निर्देश जारी हुए हैं उसके अनुसार समस्त पैरामेडिकल स्टाफ मर्चुरी एम्बुलेंस संचालन श्मशान, कब्रिस्तान, के कर्मचारियों, को संक्रमण से रोकने मानक व्यवहार पर प्रशिक्षण और एप्रेन, दस्ताने, मास्क, चश्मा आदि व्यक्तिगत सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सभी मेडिकल अपशिष्टों का प्रबंधन बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन मानकों के अनुसार किया जाएगा।

इसके अलावा परिजन शव के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। पर छूने, चूमने, नहलाने, से रोका जाएगा। ऐसी धार्मिक परम्परा जिसमे शव को छुआ नहीं जाएगा की जा सकती हैं पर इसमे भी दूरी रहेगी। शव के संस्कार के बाद राख का संग्रहण किया जा सकता है। अंतिम संस्कार दफनाने के बाद अच्छे से सफाई जरूरी होगी। श्मसान या कब्रिस्तान में सामुहिक जमाव बेहद सीमित होगा और ये लोग भी सोशल डिस्टेन्स का पालन करेंगे।

Exit mobile version