Site icon Yashbharat.com

कोरोना के साथ मौसमी बीमारियों को भी फैलने से रोकने नगर निगम अमल सक्रिय

IMG 20200924 WA0007

आशीष शुक्ला…

जबलपुर। कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर शहर के सभी क्षेत्रों में सघन रूप से सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।यह कार्य लगातार जारी है।

आज कलेक्टरश्री कर्मवीर शर्मा एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार सघन बस्तियों के साथ साथ शासकीय-अशासकीय स्कूलों में भी छात्र छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेनेटाइजेशन का कार्य संभाग वार कराया गया।इस संबंध में निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आज यानी रविवार को शहर के कुछ स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया, जिसको ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सघन रूप से चिन्हित स्कूलों में छिड़काव कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि नगर द्वारा वर्षाकाल के उपरांत मच्छरों के प्रकोप के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया आदि के फैलने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक संस्थान, शासकीय संस्थान एवं प्राईवेट संस्थानों, अस्पतालों, खुले प्लाटों में भी कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है।निगमायुक्त श्री सिंह ने बताया कि इस दौरान गंदगी फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है।

निगमायुक्त ने बताया कि चालानी कार्यवाही कर जुर्माना की कार्यवाही किये जाने जिला चिकित्सालय मलेरिया विभाग एवं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त रूप से 3 दल गठित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दलों के सदस्यों के द्वारा प्रतिदिन अलग अलग एरियों में जाकर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version