Site icon Yashbharat.com

कोरोना का जायजा लेने अफसरों की टीम रवाना, डीपी आहूजा करेंगे जबलपुर की समीक्षा

mp corona

भोपाल कोरोना वायरस (corona virus) के संक्रमण और लॉक डाउन (lockdown) के हालात का जायज़ा लेने के लिए अफसरों की टीम अलग-अलग ज़िलों के लिए रवाना हो गयी है. जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने आला अफसरों के नेतृत्व में जांच दल बनाए हैं. इन अफसरों को अलग-अलग ज़िलों की जि़म्मेदारी दी गयी है.टीम जिले में ही कैंप करेंगी. कोरोना के साथ ही गेहूं खरीदी, राशन वितरण और स्वास्थ सेवाओं की व्यवस्था की भी मॉनिटरिंग करेगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अफसरों को जिलों में भेजेने के निर्देश दिए थे. हर ज़िले के लिए एक आला प्रशासनिक अफसर के नेतृत्व में टीम बनायी गयीं.इसमें आईएएस, आईपीएस, स्वास्थ्य विभाग और दूसरे विभाग के अफसर शामिल किए गए हैं. सरकार ने इन अफसरों को जिलों में कैंप करने की जिम्मेदारी सौंपी है
उज्जैन – नितेश व्यास

होशंगाबाद -नीरज मंडलोई

बड़वानी – राघवेंद्र कुमार सिंह

खरगोन – पवन कुमार शर्मा

मंदसौर – कविंद्र कियावत

रायसेन – विवेक पोरवाल

देवास – संदीप यादव

जबलपुर – डीपी आहूजा

खंडवा – चंद्रशेखर बोरकर

धार – अजीत कुमार

लोकल अफसरों से फीडबैक
अफसरों का ये जांच दल अपने अपने ज़िलों में पहुंचकर वहां के लोकक अफसरों से भी फीड बैक लेगा. साथ ही हालात का जायज़ा लेगा कि 3 मई के बाद लॉक डाउन खत्म करने के लिए माहौल अभी ठीक है या नहीं. इसमें कितनी राहत दी जाए या नहीं. टीम अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी.

सीएम शिवराज आज लेंगे भोपाल की बैठक
कोरोना संक्रमण के बाद भोपाल में पैदा हुए हालात पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज समीक्षा बैठक कर रहे हैं. भोपाल जिले में कोरोना को लेकर बन रहे हालातों पर मंथन होगा.इससे पहले मंगलवार को वो इंदौर जिले की समीक्षा कर चुके हैं.

Exit mobile version