कोरोना अपडेट जबलपुर : आज शाम इन 4 लोगो की होगी अस्पताल से घर वापसी
जबलपुर । कोरोना से जंग जीतने वाले छह और मरीजों को आज बुधवार की शाम 4 बजे मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जायेगा । कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ होने पर जिन्हें मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दी जायेगी उनमें सुशील राठौर, अनुजा यादव, नविता राठौर, मनोज चौरसिया, नईमुद्दीन और रौनक सोनकर शामिल हैं ।

